शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने लगायी एंटी डंपिंग ड्यूटी, टायर शेयरों में तेजी

केंद्र सरकार ने कई तरह के रेडियल टायरों के आयात पर 5 साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दी है।

सरकार ने घरेलू टायर निर्माताओं को चीन से आयात होने वाले इन टायरों पर निम्न लागत शिपमेंट से सुरक्षित करने के लिए यह ड्यूटी लगयी है। इन टायरों का इस्तेमाल ट्रकों और बसों में होता है। सेंट्रल बोर्ड एक्साइज ऐंड कस्टम्स द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि डंपिंग शुल्क 245.35 से 452.33 डॉलर प्रति टन लगाया गया है। इस खबर से टायर निर्माता कंपनियों के शेयर में मजबूती आयी है। करीब सवा 12 बजे जेके टायर में 2.66%, एमआरएफ में 0.13%, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज में 2.16% और अपोलो टायर्स में 0.62% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख