शेयर मंथन में खोजें

सरकार बेच सकती है ओएनजीसी (ONGC) के ऑयलफील्ड्स में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार निजी कंपनियों को प्रमुख तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के ऑयलफील्ड्स में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

इस 60% हिस्सेदारी बिकवाली से भारत का घरेलू तेल और गैस उत्पादन बढ़ेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक 10% तक तेल आयात को कम करने के लक्ष्य तक पहुँचेगा। भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश है, जो कुल खपत 80% आयात करता है।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 170.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 169.50 रुपये पर खुला और 173.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे ओएनजीसी के शेयर में 1.65 रुपये या 0.97% की मजबूती के साथ 171.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख