शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) की डिजिटल इकाई करेगी कूपर का अधिग्रहण

विप्रो (Wipro) की डिजिटल व्यापार इकाई विप्रो डिजिटल ने एक निश्चित करार किया है।

कंपनी ने यह समझौता पुरस्कार विजेता डिजाइन और व्यापार रणनीति कंसल्टेंसी कूपर के अधिग्रहण के लिए किया है। हालाँकि इस सौदे के मूल्य की जानकारी नहीं दी गयी है। विप्रो डिजिटल प्रमुख वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी, परामर्श और व्यापार प्रक्रिया सेवा प्रदाता कंपनी है, जबकि कूपर यूएक्स और इंटरैक्शन डिजाइन क्षेत्र में महारथ रखती है। उधर बीएसई में विप्रो का शेयर 283.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली कमजोरी के साथ 282.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 0.55 रुपये या 0.19% की वृद्धि के साथ 283.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख