शेयर मंथन में खोजें

कोपरन शेयरों में मौजूदा उछाल कितना टिकाऊ? निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

नाजिम अंसारी जानना चाहते हैं कि उन्हें कोपरन (Kopran) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि तकनीकी विश्लेषण के आधार पर देखें तो फिलहाल स्टॉक में जो उछाल दिखाई दे रहा है, वह टिकाऊ (सस्टेनेबल) नहीं लग रहा। वीकली चार्ट पर पहले एक मजबूत V-शेप रिकवरी बनी थी, लेकिन करीब 370 रुपये के आसपास डबल टॉप बनाकर तेजी खत्म हो गई। इस तरह का पैटर्न आमतौर पर गहरे करेक्शन का संकेत देता है।

चार्ट स्ट्रक्चर के अनुसार, 150 रुपये के बाद जो रिट्रेसमेंट हुआ वह लगभग 62% के आसपास था। डबल टॉप और रिट्रेसमेंट को मिलाकर देखें तो तकनीकी रूप से यह संभावना बनती है कि स्टॉक का अंतिम बॉटम 100 रुपये से नीचे ही बने। फिलहाल 170 रुपये के आसपास यह कंसोलिडेशन में है। जब तक यह 170 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग नहीं देता, तब तक ट्रेंड में बदलाव नहीं माना जा सकता। 170 के ऊपर टिकाऊ ब्रेकआउट मिलने पर ही नए सिरे से सकारात्मक मूल्यांकन करना उचित होगा, अन्यथा नीचे की ओर 100 या उससे भी नीचे के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

हालांकि केवल चार्ट के आधार पर निवेश निर्णय लेना उचित नहीं होगा, क्योंकि यह कोई विशुद्ध साइक्लिकल या कैपिटल गुड्स कंपनी नहीं है, जहां पैटर्न के आधार पर बड़े रिटर्न की उम्मीद की जा सके। फार्मा सेक्टर की इस कंपनी में अगर 370 से गिरकर 130 के आसपास कीमत आई है, तो इसके पीछे कुछ न कुछ फंडामेंटल कारण जरूर होंगे। सेल्स ग्रोथ सालाना आधार पर करीब 10% के आसपास दिखती है, लेकिन समस्या यह है कि यह बढ़त लगातार मुनाफे में तब्दील नहीं हो पा रही। ऑपरेशनल स्तर पर लागत नियंत्रण और मार्जिन से जुड़ी चुनौतियां नजर आती हैं।

ऐसे में निवेशकों को केवल संभावित चार्ट पैटर्न या “डब्बा रेंज” की कल्पना के आधार पर दांव नहीं लगाना चाहिए। हर तिमाही नतीजों, मैनेजमेंट की टिप्पणी और लागत प्रबंधन में सुधार के संकेतों को बारीकी से देखना जरूरी होगा। जब तक फंडामेंटल में ठोस सुधार नहीं दिखता, तब तक इस स्टॉक में सतर्कता ही बेहतर रणनीति मानी जाएगी।

(शेयर मंथन, 24 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख