शेयर मंथन में खोजें

वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) शेयर में जोरदार उछाल

बेहतर सितंबर बिक्री से वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) के शेयर में 7% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

सितंबर 2016 के मुकाबले 2017 की समान अवधि में कंपनी के पावर टिलर की बिक्री 1,432 इकाई से 29.53% बढ़ कर 1,855 इकाई और ट्रैक्टरों की बिक्री 1,008 इकाई के मुकाबले 33.03% अधिक 1,341 इकाई रही।
इसके बाद बीएसई में वीएसटी टिलर्स का शेयर 2,073.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 2100.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे यह 150.60 रुपये या 7.26% की वृद्धि के साथ 2,224.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख