शेयर मंथन में खोजें

केडीडीएल (KDDL) की सहायक कंपनी ने खोला नया स्टोर

केडीडीएल (KDDL) की सहायक कंपनी इथोस ने एक नये स्टोर का शुभारंभ किया है।

01 अक्टूबर से शुरू हुआ इथोस का नया स्टोर पुणे के द पवेलियन मॉल में स्थित है। 534 वर्ग फीट में फैला यह कंपनी का 37वाँ स्टोर है। हालाँकि इस सकारात्मक खबर के विपरीत आज केडीडीएल के शेयर में कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई में केडीडीएल का शेयर 216.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 210.00 रुपये पर खुला, जो कि सत्र के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। 204.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद अंत में केडीडीएल का शेयर 12.65 रुपये या 5.84% की कमजोरी के साथ 204.00 रुपये पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख