शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की वित्तीय समिति ने लिया बड़ा फैसला

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की वित्तीय समिति ने कैपिटल बॉन्ड जारी करने की मंजूरी दे दी है।

बैंक आरबीआई के पूँजी नियम के तहत न्यूनतम 500 करोड़ रुपये के ग्रीन शू ऑप्शन के साथ 1,650 करोड़ रुपये मूल्य के कैपिटल बॉन्ड जारी करेगा। इससे पहले 27 मई को बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड ने 3,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने को हरी झंडी दिखा दी थी।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 141.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 141.50 रुपये पर खुला। 142.95 रुपये और 141.10 रुपये के सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में बैंक का शेयर 141.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख