शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने नहीं किया एमसीएलआर में बदलाव

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

बैंक ने ओवरनाइट के लिए 8.00%, एक महीने के लिए 8.05%, तीन महीने के लिए 8.10% और 6 महीनों के लिए 8.25% एमसीएलआर ही रखी है। इसके अलावा बैंक ने 1 साल के लिए 8.50% एमसीएलआर के साथ ही आधार दर 9.50% और बीपीएलआर 13.85% बरकरार रखी है।
इसके बाद बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर 68.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हल्की वृद्धि के साथ 68.95 रुपये पर खुला, मगर तुरंत ही इसमें गिरावट का रुख शुरू हो गया। करीब साढ़े 10 बजे यह 0.80 रुपये या 1.16% की कमजोरी के साथ 67.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख