शेयर मंथन में खोजें

जीएम ब्रेवरीज (GM Breweries) ने छुआ ऊपरी सर्किट

बेहतर तिमाही नतीजों से जीएम ब्रेवरीज (GM Breweries) का शेयर 20% बढ़त के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11.12 करोड़ रुपये से 40% बढ़ कर 15.73 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 313.70 करोड़ रुपये से 22.81% बढ़ोतरी के साथ 385.28 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में जीएम ब्रेवरीज का शेयर 563.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 607.05 खुला। करीब 12.40 बजे यह 112.65 रुपये या 20% तेजी के साथ 675.95 रुपये के ऊपरी सर्किट पर है, जो इसके 52 हफ्तों की अवधि का ऊपरी स्तर भी है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख