शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने कार्बन मोबाइल से की साझेदारी

भारत की सबसे बड़ी दूसरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी कार्बन मोबाइल के साथ साझेदारी की।

दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी फीचर फोन के दाम में किफायती 4जी स्मार्टफोन बाजार में उतारने के लिए की गयी है। लाखों भारतीयों की डिजिटल इच्छाओं को पूरा करने के लिए 4जी स्मार्टफोन पेश करने हेतू यह एयरटेल की कई नियोजित साझेदारियों में से एक है। करार के तहत पेश किये जाने वाले कार्बन ए40 इंडियन की विशेषताओं में 4जी टचस्क्रीन, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, पहले से मौजूद माई एयरटेल, एयरटेल टीवी, विंक म्यूजिक ऐप्प, 1 जीबी रैम और वाई-फाई, ब्लूटूथ तथा जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन के लिए 2,899 रुपये के अग्रिम भुगतान के साथ 169 रुपये प्रति माह की 36 किस्तें देनी होंगी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 384.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज गिरावट के साथ 380.30 रुपये पर खुला और 403.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.10 बजे इसमें 15.20 रुपये या 3.96% की मजबूती के साथ 399.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख