शेयर मंथन में खोजें

लगभग तीन गुना रहा गोवा कार्बन (Goa Carbon) का लाभ

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को इस तिमाही में 13.76 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो कि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 4.72 करोड़ रुपये से 191.52% अधिक है। इस दौरान गोवा कार्बन का कुल राजस्व 91.54 करोड़ रुपये से 65.71% की वृद्धि के साथ 151.70 करोड़ रुपये रहा।
उधर बेहतर तिमाही नतीजों का असर इसके शेयर पर भी पड़ा। बीएसई में गोवा कार्बन का शेयर 621.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 644.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 652.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे इसमें 16.25 रुपये या 2.61% की बढ़ोतरी के साथ 637.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख