शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : टीसीएस, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा और इंडियाबुल्स वेंचर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टीसीएस, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा और इंडियाबुल्स वेंचर्स शामिल हैं।

टीसीएस - कंपनी आज अपने तिमाही वित्तीय परिणाम पेश करेगी।
इंडसइंड बैंक - इंडसइंड बैंक आज जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगा।
टीवी 18 - कंपनी को पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1.1 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 7.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
नेटवर्क 18 - कंपनी को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 70.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
सन फार्मा - दादरा सुविधा के लिए एफडीए से ईआईआर प्राप्त हुई।
इंडियाबुल्स वेंचर्स - इंडियाबुल्स वेंचर्स ने तत्काल व्यक्तिगत ऋण वितरण के लिए एक मोबाइल ऐप्प तैयार की।
एचसीएल - राइट्स इश्यू पर विचार करने के लिए 14 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग होगी।
लार्सन ऐंड टुब्रो - कंपनी ने इवैक एलॉयज में हिस्सेदारी 522 करोड़ रुपये में ईसीएएबी को बेची। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख