शेयर मंथन में खोजें

नेटवर्क18 मीडिया (Network18 Media) को 70.2 करोड़ रुपये का घाटा

नेटवर्क18 मीडिया (Network18 Media) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 70.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसकी तुलना में कंपनी को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 90.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस दौरान नेटवर्क18 का शुद्ध राजस्व 378.6 करोड़ रुपये से 13.65% घट कर 326.9 करोड़ रुपये और एबिटा (घाटा) 72 करोड़ रुपये के मुकाबले 33.7 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी तरफ बीएसई में नेटवर्क18 मीडिया का शेयर का 47.50 रुपये के पिछले बंद के भाव के मुकाबले 48.50 रुपये पर खुलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे 0.10 रुपये या 0.21% की बढ़त के साथ 47.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख