शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) ने दिया ठेका, शेयर उछला

सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के शेयर ने आज 7% से अधिक बढ़त के 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।

एनबीसीसी के शेयर में तेजी मैसर्स एनसीसी को बहुमंजिला कमर्शियल क्षेत्र के निर्माण के लिए 1,949 करोड़ रुपये का ठेका देने के कारण आयी है। नयी दिल्ली की जीपीआरए कॉलोनी में स्थित इस कमर्शियल क्षेत्र को पूरा किये जाने की समय सीमा 2 साल है।
दूसरी ओर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर का 220.75 रुपये के पिछले बंद के भाव के मुकाबले 224.60 रुपये पर खुला और 239.10 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 2 बजे एनबीसीसी में 17.30 रुपये या 7.84% की तेजी के साथ 238.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख