शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) की सहायक कंपनी ने बनायी नयी ऐप्प

इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) की सहायक कंपनी आईवीएल फाइनेंस ने एक नयी मोबाइल ऐप्प विकसित की है।

आईवीएल फाइनेंस ने नये ग्राहकों को तत्काल व्यक्तिगत ऋण मुहैया करने के लिए ऐप्प पेश की है। यह इस तरह की पहली ऐप्प है जिसके जरिये 3 मिनट में व्यक्तिगत ऋण पहुँचाया दिया जायेगा। इस ऐप्प की महत्वपूर्ण चीज उपभोक्ता का विशिष्ट आधार नंबर है जो उसके बैंक बैंक और पैन नंबर से जुड़ा होगा। कल से इस ऐप्प की शुरुआत होगी और जल्द ही इसे पूरे भारत में पहुँचाया जायेगा।
उधर बीएसई में इंडियाबुल्स वेंचर्स का शेयर का 283.95 रुपये के पिछले बंद के भाव के मुकाबले 288.65 रुपये पर खुला और 292.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब सवा 3 बजे इंडियाबुल्स वेंचर्स में 4.45 रुपये या 1.57% की बढ़ोतरी के साथ 288.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख