शेयर मंथन में खोजें

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मिलाया एमएमटीसी-पैम्प से हाथ

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन से देश के इकलौते मान्यता प्राप्त सोना रीफाइनर एमएमटीसी- पैम्प से हाथ मिलाया है।

मोतीलाल ओसवाल ने यह साझेदारी अपने मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मी-गोल्ड के माध्यम से सोने के सिक्के बेचने के लिए की है। इससे निवेशकों को मी-गोल्ड से सोने के सिक्के खरीदने के लिए मोतीलाल ओसवाल के साथ डीमेट अकाउंट नहीं खोलना होगा। हालाँकि निवेशकों के लिए केवाईसी (नो योर कस्टमर) शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा। इधर बीएसई में मोतीलाल ओसवाल का शेयर 1,452.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज जोरदार तेजी के साथ 1,490.00 रुपये पर खुला है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख