शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) के मुनाफे में हुआ 26.1% इजाफा

शानदार तिमाही नतीजों से डीएचएफएल (DHFL) के शेयर में तेजी देखी जा रही है।

साल दर साल आधार पर कंपनी के 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुनाफे में 26.1% बढ़ोतरी दर्ज की गयी। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 232.62 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने इस बार 293.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। इसी बीच कंपनी की कुल आमदनी 2,161.38 करोड़ रुपये से 20.95% बढ़ कर 2,614.25 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आय 33.9% की बढ़ोतरी के साथ 710.8 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 537.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 540.55 रुपये पर खुला। इसके बाद सवा 3 बजे डीएचएफएल में 22.10 रुपये या 4.11% की वृद्धि के साथ 560.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख