शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने 7,777 रुपये में पेश किया आईफोन7 (iPhone7)

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपना ऑनलाइन स्टोर [www.airtel.in/onlinestore] लॉन्च किया है।

कंपनी इस नये डिजिटल नवोत्पाद के जरिये किफायती डाउन पेमेंट, तुरंत ऋण प्रमाण और फाइनेंसिंग जैसी विभिन्न सुविधाओं के साथ कई प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करेगी। एयरटेल का ऑनलाइन स्टोर ऐप्पल के आईफोन7 और आईफोन7 प्लस वैरिएंट के साथ लाइव हुआ, जिसमें कंपनी निकट भविष्य में और भी स्मार्टफोन जोड़ेगी। 32 जीबी वाले आईफोन7 की डाउन पेमेंट एयरटेल ने केवल 7,777 रुपये रखी है। इसकी शेष राशि 2,499 रुपये प्रति माह की 24 किस्तों में दी जा सकती है। आज सुबह से ही एयरटेल के शेयर में 45 डिग्री का रुख रहा। 431.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 435.50 रुपये पर खुलने के बाद यह 457.40 रुपये के 52 हफ्तों के नये शिखर तक भी चढ़ा और अंत में 25.75 रुपये या 5.97% की मजबूती के साथ 457.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख