शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) ने किया नयी उड़ानों का ऐलान

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) अपनी क्षेत्रीय बाजार हिस्सेदारी का विस्तार करने के लिए नये ब्रांड एटीआर टर्बो-प्रोप विमानों का संचालन शुरू करेगी।

इंटरग्लोब एविएशन ने यह घोषणा 130 करोड़ डॉलर में 50 एटीआर टर्बो-प्रोप विमानों के खरीद सौदे के 5 महीनों बाद की है। कंपनी ने इन रूटों पर 999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ किराये की घोषणा भी कर दी, जिनमें बुकिंग आज रात से शुरु हो जायेगी। नयी उड़ानों में पहली सेवा 21 दिसंबर को हैदराबाद से शुरू होगी।
दूसरी ओर बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1,119.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,128 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद यह इसमें गिरावट आयी है। करीब साढ़े 11 बजे यह 8.90 रुपये या 0.80% की कमजोरी के साथ 1,110.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख