शेयर मंथन में खोजें

सास्केन टेक्नोलॉजीज (Sasken Technologies) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

शानदार वित्तीय परिणामों से सास्केन टेक्नोलॉजीज (Sasken Technologies) ने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ है।

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर सास्केन टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ 54.86% बढ़ा। कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 12.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.77 करोड़ रुपये रहा। इसी दौरान कंपनी की कुल आमदनी 125.47 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.83% अधिक 132.79 करोड़ रुपये हुई। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर एबिटा 42% बढ़त के साथ 20.3 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर बीएसई में सास्केन टेक्नोलॉजीज का शेयर 527.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 541.40 रुपये पर खुला और 594.80 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे यह 45.35 रुपये या 8.59% की मजबूती के साथ 573.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख