शेयर मंथन में खोजें

वीए टेक वाबैग के नतीजे दमदार, गिरावट के बाद भी लंबी अवधि के निवेशक क्या करें?

वीए टेक वाबैग (VA Tech Wabag) के हालिया तिमाही नतीजों ने एक बार फिर यह साबित किया है कि कंपनी बुनियादी रूप से मजबूत स्थिति में है। कंपनी जल प्रबंधन और वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करती है,

सेठी फीनमार्ट के एमडी विकास सेठी का कहना है कि डिसेलिनेशन (समुद्री पानी को मीठा बनाने) प्रोजेक्ट्स में इसकी मजबूत पकड़ है और वैश्विक स्तर पर इसका ऑर्डर बुक भी संतोषजनक माना जा रहा है। पिछले दो–तीन वर्षों में इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं और गिरावट के बावजूद इसकी लंबी अवधि की कहानी बरकरार दिखती है। हालांकि, अपने उच्चतम स्तर से शेयर में 30–40% तक का करेक्शन देखने को मिला है, लेकिन यह गिरावट केवल इसी कंपनी तक सीमित नहीं है। हाल के महीनों में कई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में इसी तरह की गिरावट आई है। मौजूदा स्तरों पर लगभग 22 के आसपास के वैल्यूएशन पर यह शेयर ट्रेड कर रहा है, जबकि कंपनी की प्रॉफिट ग्रोथ 25–30% के दायरे में रही है। आम तौर पर ऐसी ग्रोथ वाली कंपनियों को बाजार में ऊंचा वैल्यूएशन मिलता है, लेकिन यहां अपेक्षाकृत संयमित वैल्यूएशन निवेशकों के लिए अवसर के रूप में देखा जा सकता है।

कुछ निवेशकों का मानना है कि बिक्री वृद्धि (सेल्स ग्रोथ) उतनी तेज नहीं है, इसलिए बाजार अभी प्रीमियम देने में हिचकिचा रहा है। लेकिन कई बार बाजार पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता और मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियां भी उचित मूल्य से नीचे मिल जाती हैं। यही वह समय होता है जब दीर्घकालिक निवेशकों को अवसर दिखाई देता है। जल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर आने वाले वर्षों में बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र माना जा रहा है, क्योंकि पानी की उपलब्धता और प्रबंधन वैश्विक चुनौती बनता जा रहा है।

इसके अलावा, दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला के परिवार की हिस्सेदारी जैसी बातें भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाती हैं। कुल मिलाकर, मौजूदा स्तरों पर इस शेयर में बने रहना या चरणबद्ध तरीके से निवेश करना एक सकारात्मक रणनीति हो सकती है। अगले एक वर्ष में 25–30% तक की संभावित बढ़त से इनकार नहीं किया जा सकता, बशर्ते कंपनी अपनी मौजूदा ग्रोथ और ऑर्डर फ्लो को बनाए रखे।


(शेयर मंथन, 23 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख