शेयर मंथन में खोजें

नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर (Nila Infrastructure) का शेयर 3.50% से अधिक उछला

आज नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर (Nila Infrastructure) के शेयर में 3.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी ने रियल एस्टेट व्यापार का विलय अपनी इकाई पीएसएल में करने और फिर पीएसएल को सूचीबद्ध करने का ऐलान किया, जिसका प्रभाव इसके शेयर भाव पर दिख रहा है। बीएसई में नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने 19.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 21.00 रुपये पर शुरुआत की है। करीब 11.25 बजे यह 0.70 रुपये या 3.53% की मजबूती के साथ 20.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख