शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर में जोरदार उछाल

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर ने मई 2009 के बाद आज पहली बार 500 रुपये का स्तर पार किया।

बीएसई में 473.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 472.00 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 501.45 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12.40 बजे भारती एयरटेल 23.20 रुपये या 4.90% की मजबूती के साथ 497.05 रुपये पर चल रहा है। कंपनी के शेयर में तेजी रिलायंस जियो द्वारा डैटा शुल्क में वृद्धि के बाद आयी है। जानकारों का मानना है कि रिलायंस जियो द्वारा डैटा टैरिफ में बढ़ोतरी से कीमतों में स्थिरता आयेगी। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख