शेयर मंथन में खोजें

सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) ने आज अपने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ।

कंपनी के शेयर में उछाल 25 अक्टूबर को इसके निदेशक समूह की होने वाली बैठक की घोषणा से आयी है, जिसमें वित्त जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जायेगा। इस बीच एक बल्क सौदे में बीएसई पर सनटेक के 6.06 लाख शेयरों में लेन-देन भी हुई। बीएसई में सनटेक रियल्टी का शेयर 324.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 323.25 रुपये पर खुला और 371.30 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 1.40 बजे यह 37.85 रुपये या 11.67% की मजबूती के साथ 362.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख