शेयर मंथन में खोजें

जुआरी एग्रो (Zuari Agro) का शेयर 20% तेजी के साथ ऊपरी सर्किट पर

जुआरी एग्रो (Zuari Agro) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

शानदार वित्तीय परिणामों के कारण इसके शेयर में जोरदार उछाल आयी है। जुआरी एग्रो ने पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में कमाये गये केवल 0.27 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले इस बार 53.52 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसके शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी शुद्ध राजस्व में वृद्धि के कारण हुई, जो कि 742.23 करोड़ रुपये 77.04% बढ़ कर 1,314.08 करोड़ रुपये रहा। उधर बीएसई में जुआरी एग्रो का शेयर 492.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 499.75 रुपये पर खुला और 591.40 रुपये के ऊपरी सर्किट तक उछला, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब 3.05 बजे भी जुआरी एग्रो के शेयरों में 98.55 रुपये या 20% की मजबूती के साथ 501.40 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख