शेयर मंथन में खोजें

स्वान एनर्जी (Swan Energy) की सहायक कंपनी ने गुजरात सरकार से मिलाया हाथ

स्वान एनर्जी (Swan Energy) की सहायक कंपनी स्वान एलएनजी ने गुजरात समुद्री बोर्ड और गुजरात सरकार के साथ करार किया है।

कंपनी ने यह साझेदारी गुजरात में जाफराबाद के पास फ्लोटिंग भंडारण और पुनर्गैसीकरण आधारित एलएनजी बंदरगाह बनाने के लिए की है। यह करार 30 साल के लिए है, जिसे आपसी सहमति से 20 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। दूसरी तरफ बीएसई में स्वान एनर्जी का शेयर 157.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 159.25 रुपये पर खुला और 165.00 रुपये के ऊपरी शिखर तक चढ़ा। करीब 3.25 बजे भी स्वान एनर्जी के शेयरों में 3.45 रुपये या 2.19% की कमजोरी के साथ 154.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख