शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) के शुद्ध लाभ में 25.8% वृद्धि

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये।

इंडियाबुल्स हाउसिंग ने पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में कमाये गये 684 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले इस बार 25.8% ज्यादा 861 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसके शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी शुद्ध ब्याज आय में वृद्धि के कारण हुई, जो कि 1,093 करोड़ रुपये 27.1% बढ़ कर 1,389 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा समान अवधियों में इंडियाबुल्स हाउसिंग की प्रति शेयर आय (ईपीएस) 16.23 रुपये के मुकाबले 25% बढ़ कर 20.29 रुपये रही। दूसरी तरफ बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 1,362.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 1,365 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 1,374.95 रुपये तक चढ़ा। कारोबार बंद होने के बाद बेहतर परिणामों की घोषणा के कारण कंपनी का शेयर 19.55 रुपये या 1.43% की गिरावट के साथ 1,342.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख