शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : इंडियाबुल्स हाउसिंग, भारती एयरटेल, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, भारती एयरटेल, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

इंडियाबुल्स हाउसिंग - कंपनी का तिमाही लाभ 684 करोड़ रुपये से बढ़ कर 861 करोड़ रुपये रहा।
ओरिएंटल होटल्स - ओरिएंटल होटल्स को जुलाई-सितंबर तिमाही में 1.4 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
भारती एयरटेल - भारती एयरटेल ने नये 1 लाख उपभोक्ता जोड़े।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - एसबीआई ने ट्रैक्टर फाइनेंसिंग के लिए एस्कॉर्ट्स के साथ समझौता किया।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - सहायक कंपनी महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 425-429 रुपये पर का प्राइस बैंड निर्धारित किया।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - दूरसंचार विभाग ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज के विलय को मंजूरी दे दी है।
कोचिन शिपयार्ड - जहाजरानी मंत्रालय ने कोचिन शिपयार्ड और हुगली डॉक ऐंड पोर्ट इंजीनियर्स के बीच संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन को मंजूरी दी।
इंडसइंड बैंक - बैंक ने मोबिक्विक के साथ एम-वॉलेट लॉन्च किया। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख