शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने मिलाया एस्कॉर्ट्स से हाथ

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के साथ साझेदारी की है।

करार के तहत बैंक किसानों को एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टर खरीदने के लिए वित्त मुहैया करेगा। इससे किसान एस्कॉर्ट्स के पॉवरट्रैक और फार्मट्रैक ट्रैक्टर खरीद सकेंगे। इसके बाद बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 245.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 246.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 2.00 रुपये या 0.81% की बढ़त के साथ 247.75 रुपये पर है। वहीं एस्कॉर्ट्स का शेयर 7.05 रुपये या 0.97% की बढ़ोतरी के साथ 731.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख