शेयर मंथन में खोजें

रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) को मिला ठेका, शेयर उछला

सॉफ्टवेयर उत्पाद और सेवा प्रदाता रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) का शेयर 11% से अधिक बढ़त दिखा रहा है।

रैम्को सिस्टम्स के शेयर में तेजी का कारण इसे प्रमुख यूरोपीय सूचकांक एफटीएसई 100 पर सूचीबद्ध और ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी से पेरोल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मल्टी-मिलियन डॉलर ठेका मिलना है। रैम्को के वैश्विक पेरोल प्लेटफॉर्म से बीएफएसआई प्रमुख प्रमुख एक एकीकृत पेरोल प्रोसेसिंग सिस्टम का लाभ उठायेगी। बीएसई में रैम्को सिस्टम्स का शेयर 372.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 378.00 रुपये पर खुला और 428.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 12 बजे इसमें 44.00 रुपये या 11.81% की बढ़त के साथ 416.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख