शेयर मंथन में खोजें

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने की नयी संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय से मंजूरी लेकर एक संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित की है।

कोचीन शिपयार्ड ने सोमवार को हुगली डॉक ऐंड पोर्ट इंजीनियर्स के साथ मिल कर कोलकाता में दो शिपयार्डों में जहाज निर्माण के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन और आधुनिकीकरण के लिए हुगली कोचीन शिपयार्ड नामक कंपनी का शुभारंभ किया। नयी कंपनी में कोचिन शिपयार्ड की 76% हिस्सेदारी है। उधर बीएसई में कोचीन शिपयार्ड का शेयर 568.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 571.90 रुपये पर खुला और 581.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 12.20 बजे कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में 9.45 रुपये या 1.66% की बढ़त के साथ 578.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख