शेयर मंथन में खोजें

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के मुनाफे में 147.81% की उछाल

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के शुद्ध लाभ में 147.81% की उछाल दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 238.40 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 590.80 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। हालाँकि इस बीच जी एंटरटेनमेंट का राजस्व इतना नहीं बढ़ा। कंपनी का राजस्व 1,738.67 करोड़ रुपये से केवल 2.67% बढ़ कर 1,785.18 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 492.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 498.00 रुपये पर खुला और 519.65 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 1 बजे जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 24.45 रुपये या 4.96% की बढ़त के साथ 517.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख