शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या बैंक निफ्टी 61,000 के ऊपर टिक पाएगा या फिर एक बार और फेल होगा ब्रेकआउट?

बैंक निफ्टी के चार्ट को देखें तो मंथली टाइमफ्रेम पर अभी कोई साफ-साफ टॉप बनता हुआ नहीं दिख रहा है, लेकिन डेली चार्ट पर बार-बार रेजिस्टेंस से टकराने का पैटर्न जरूर नजर आ रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते है कि ऊपर से आ रही लंबी ट्रेंड लाइन काफी समय से बैंक निफ्टी को रोक रही है। इस ट्रेंड लाइन को फरवरी 2021 या अक्टूबर 2021 से लेकर जुलाई 2024 के हाई से जोड़कर देखा जा सकता है। हालांकि यह ट्रेंड लाइन पूरी तरह “मैथमेटिकल प्रिसीजन” के साथ फिट नहीं बैठती, लेकिन फिर भी यह बार-बार प्राइस को रोकने में कामयाब रही है। दिसंबर, जनवरी और अब फरवरी में बैंक निफ्टी ने इस रेजिस्टेंस के ऊपर निकलने की कोशिश की, लेकिन हर बार टिक नहीं पाया और वापस नीचे आ गया। इससे साफ है कि यह ज़ोन बाजार के लिए एक बड़ा डिसीजन पॉइंट बना हुआ है।

इस ट्रेंड लाइन के अलावा करीब 61,000 का लेवल भी बैंक निफ्टी के लिए बड़ा रेजिस्टेंस बनकर उभरा है। यानी सिर्फ ट्रेंड लाइन तोड़ना ही काफी नहीं होगा, बल्कि 61,000 के ऊपर मजबूत क्लोज मिलना जरूरी माना जा रहा है। अगर बैंक निफ्टी 61,000 के ऊपर दो-तीन दिन तक टिक जाता है, तभी इसे सही मायने में ब्रेकआउट माना जाएगा। इसके बाद भी एक और चुनौती सामने आएगी, क्योंकि ट्रंप टैरिफ की घोषणा के तुरंत बाद बना हाई करीब 61,775 के आसपास है, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड और मजबूत रेजिस्टेंस ज़ोन है। इसलिए 61,000 के ऊपर जाने के बाद भी तेज़ मोमेंटम वाली रैली की बजाय धीरे-धीरे “बाय ऑन डिप्स” वाली स्थिति बनने की ज्यादा संभावना मानी जा रही है।

अगर बैंक निफ्टी 61,000 के ऊपर क्लोज दे देता है, तो बाजार का मिजाज बदल सकता है और हर गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है। उस स्थिति में हालिया लो लेवल, जो करीब 59,644 के आसपास है, एक अहम स्टॉप लॉस की तरह काम कर सकता है। हालांकि, स्टॉप लॉस को लेकर अंतिम फैसला भी तभी लिया जा सकेगा जब इंडेक्स इस बड़े रेजिस्टेंस के ऊपर टिकेगा। जब तक 61,000 के ऊपर मजबूती से क्लोज नहीं मिलता, तब तक बैंक निफ्टी में दिशा को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी और निवेशकों व ट्रेडर्स को ज्यादा आक्रामक पोजिशन लेने से बचना चाहिये।


(शेयर मंथन, 09 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख