शेयर मंथन में खोजें

169.7% उछला कावेरी सीड (Kaveri Seed) का शुद्ध लाभ

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कावेरी सीड (Kaveri Seed) का मुनाफा 169.7% बढ़ा।

पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कमाये गये 7.8 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 20.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। इन्ही अवधियों में कंपनी की शुद्ध आमदनी 67.8 करोड़ रुपये से 2.7% बढ़ कर 69.6 करोड़ रुपये रही। मगर साल दर साल आधार पर कावेरी सीड का एबिटा 33.2% गिर कर 13 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 10.07% घट कर 18.7% रह गया। दूसरी तरफ बीएसई में कावेरी सीड का शेयर 576.15 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 579.10 रुपये पर खुला। 608.00 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद अंत में यह 8.35 रुपये या 1.45% की मजबूती के साथ 584.50 रुपये बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख