शेयर मंथन में खोजें

उम्मीद से कमजोर रहे केनरा बैंक (Canara Bank) के तिमाही वित्तीय नतीजे

साल दर साल आधार पर केनरा बैंक (Canara Bank) के 2017 की जुलई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 27.10% गिरावट आयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 356.91 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका लाभ 260.18 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसकी आमदनी 12,187.12 करोड़ रुपये से 1.57% गिरावट के साथ 11,994.64 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर केनरा बैंक की एनपीए 7.09% से घट कर 7.02% रही। दूसरी ओर बीएसई में आज सुबह केनरा बैंक के शेयर ने 423.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 423.50 रुपये पर शुरुआत की। आज इसमें कारोबार बंदी के समय तक गिरावट का ही रुख देखने को मिला। अंत में केनरा बैंक का शेयर 19.65 रुपये या 4.64% की कमजोरी के साथ 403.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख