शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) करेगी 10,000 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार वेदांत (Vedanta) ने झारखंड में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनायी है।

इस निवेश से कंपनी झारखंड में लौह अयस्क खनन परियोजना और एक इंटीग्रेटेड स्टील संयंत्र की स्थापना करेगी। इससे वेदांत का धातू पोर्टफोलियो पूरा हो जायेगा, जिसमें एल्युमीनियम, जिंक, कॉपर और लीड शामिल हैं। उधर बीएसई में वेदांत का शेयर 339.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 340.05 रुपये पर खुला है। करीब 10.35 बजे यह 3.20 रुपये या 0.94% की मजबूती के साथ 342.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख