शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

हरे निशान में शुरुआत के बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ।

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी के शेयर में तेजी डीलरशिप हेतू इस साल जमीन खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रुपये निर्धारित करने के कारण आयी है। डीलरशिप को बढ़ाना कंपनी की नेटवर्क विस्तार रणनीति का हिस्सा है। मारुति ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में ही 120 सौदों को अंतिम रूप दे दिया है। बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,114.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 8,205.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.50 बजे यह 128.20 रुपये या 1.58% की मजबूती के साथ 8,243.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख