शेयर मंथन में खोजें

3.4% घटा डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) का मुनाफा

बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 284.9 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसका मुनाफा 3.4% अधिक 295 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि गिरावट के बावजूद बेहतर सामरिक प्रदर्शन के कारण कंपनी का लाभ जानकारों के अनुमानों से बेहतर रहा। साल दर साल आधार पर ही अमेरिका में कारोबार घटने के कारण कंपनी की कुल आमदनी 3,585.7 करोड़ रुपये से 1% गिरावट के साथ 3,546 करोड़ रुपये रही, जबकि एबिटा 7.3% बढ़त के साथ 688.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.50% सुधर कर 19.4% रहा। नतीजों को देखते हुए आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इसे 2,520 रुपये के लक्ष्य के साथ रखने की सलाह दी है। इसके बाद बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले सपाट 2,433.00 रुपये पर खुला और 2,504.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.25 बजे डॉ रेड्डीज के शेयरों में 49.20 रुपये या 2.02% की तेजी के साथ 2,482.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख