शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा एस्कॉर्ट्स (Escorts) का मुनाफा

ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने सितंबर में समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

पिछले साल की समान अवधि में हुए 31.28 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार एस्कॉर्ट्स ने 147.9% अधिक 77.55 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान एस्कॉर्ट्स की तिमाही आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई। एस्कॉर्ट्स की शुद्ध आमदनी 982.69 करोड़ रुपये से 23.3% बढ़ कर 1,211.68 करोड़ रुपये रही, जिसका मुख्य कारण कंपनी के ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि है। साल दर साल आधार पर एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की तिमाही बिक्री 31.5% वृद्धि के साथ 20,358 इकाई रही। शानदार वित्तीय नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है। बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 772.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 783.30 रुपये पर खुला और 52 हफ्तों के शिखर (788.00 रुपये) तक चढ़ा। करीब 2 बजे एस्कॉर्ट्स के शेयरों में 17.25 रुपये या 2.23% की कमजोरी के साथ 755.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख