शेयर मंथन में खोजें

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के मुनाफे में 19.1% इजाफा

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के मुनाफे में 19.1% इजाफा हुआ।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का मुनाफा 346.2 करोड़ रुपये की तुलना में 412 करोड़ रुपये रहा। इसी बीच में पीएसयू कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,794.6 करोड़ रुपये से 38% अधिक 2,476 करोड़ रुपये और एबिटा 75.8% ज्यादा 595 करोड़ रुपये रहा। बेहतर तिमाही नतीजों से कंपनी के शेयर ने अपने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ। बीएसई में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 175.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 186.00 रुपये पर खुला और 192.50 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 9.35 रुपये या 5.33% की मजबूती के साथ 184.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख