शेयर मंथन में खोजें

सालासर टेक्नो (Salasar Techno) को मिला रिलायंस जियो (Reliance Jio) से ठेका

सालासर टेक्नो (Salasar Techno) को रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) से 112 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका मार्च 2018 तक देश भर में कुल 1,715 टेलीकॉम टावरों की आपूर्ति के लिए मिला है। इस खबर से सालासर टेक्नो के शेयर में काफी मजबूती आयी।
बीएसई में सालासर टेक्नो का शेयर 278.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 278.00 रुपये पर खुला और 299.00 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 15.30 रुपये या 5.50% की मजबूती के साथ 293.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख