शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने कमाया 836 करोड़ रुपये का मुनाफा

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 836 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया।

इसकी तुलना में कंपनी का लाभ पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 29.2% कम 647 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 14,421 करोड़ रुपये से 16.6% अधिक 16,818 करोड़ रुपये और एबिटा 2.3% अधिक 3,887 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 263.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 261.00 रुपये पर खुला। पूरे सत्र में लाल निशान में रहने के बाद अंत में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 5.85 रुपये या 2.22% की कमजोरी के साथ 257.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख