शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) के तिमाही मुनाफे में 294.4% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) का मुनाफा 294.4% अधिक रहा।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 139.84 करोड़ रुपये की तुलना में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 551.55 करोड़ रुपये रहा। इसी दौरान विमानन कंपनी की शुद्ध आमदनी 4,166.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 27% अधिक 5,290.9 करोड़ रुपये रही। इंटरग्लोब एविएशन के मुनाफे में वृद्धि दरअसल इसके बेहतर आमदनी प्रबंधन के कारण ही हुई। साथ ही इसका एबिटा 277% की उछाल के साथ 737 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 9.13% इजाफे के साथ 13.9% रहा।
उधर बीएसई में आज इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में मजबूती आयी है। 1,244.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,290.00 रुपये पर खुलने के बाद करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 14.90 रुपये या 1.20% की बढ़त के साथ 1,263.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख