शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) के मुनाफे में 12.6% इजाफा

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) का मुनाफा 12.6% बढ़ा।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 321.5 करोड़ रुपये की तुलना में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 321.5 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,456.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.8% अधिक 2,506.6 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसका एबिटा 13.4% की उछाल के साथ 570.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.14% इजाफे के साथ 22.8% रहा।
दूसरी तरफ बेहतर तिमाही नतीजों से गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में भी मजबूती आयी है। बीएसई में 934.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 940.00 रुपये पर खुलने के बाद यह 990.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 12.55 बजे गोदरेज कंज्यूमर का शेयर 31.30 रुपये या 3.35% की बढ़त के साथ 965.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख