शेयर मंथन में खोजें

41.2% बढ़ा कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) का शुद्ध लाभ

सालाना आधार पर चालू वित्त की दूसरी तिमाही में कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) के शुद्ध लाभ में 41.2% की बढ़त दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में 157.84 करोड़ रुपये की तुलना में कंटेनर कॉर्पोरेशन ने इस बार 223 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,360.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.1% अधिक 1,430.2 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसका एबिटा 20.9% की बढ़ोतरी के साथ 378.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.46% इजाफे के साथ 26.5% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में कंटेनर कॉर्पोरेशन का शेयर 1,381.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,399.55 रुपये पर खुला और 1,328.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 1.40 बजे कंटेनर कॉर्पोरेशन के शेयरों में 0.65 रुपये या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 1,380.95 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख