शेयर मंथन में खोजें

बिक्री बढ़ने के बावजूद टूटा आयशर मोटर्स (Eicher Motors) का शेयर

आज आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर में 4% की कमजोरी आयी है।

आयशर मोटर्स ने पिछले साल अक्टूबर में कुल 59,127 वाहन बेचे थे। इसके मुकाबले अक्टूबर 2017 में कंपनी की बिक्री 18% बड़त के साथ 69,492 इकाई रही। इस दौरान आयशर मोटर का निर्यात 748 इकाई से 98% उछाल के साथ 1,478 इकाई पर पहुँच गया। दूसरी तरफ बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 32,287.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32,351.00 रुपये पर खुला और 30,880.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 2.30 बजे आयशर मोटर्स के शेयरों में 1,297.40 रुपये या 4.02% की कमजोरी के साथ 30,990.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख