शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) के तिमाही मुनाफे में 20.2% बढ़त

साल 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकबाले चालू वित वर्ष की समान अवधि में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) के शुद्ध लाभ 20.2% बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 177.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 213.2 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आमदनी 3,765.5 करोड़ रुपये से 8.83% अधिक 4,098 करोड़ रुपये हुई। साथ ही कंपनी का एबिटा 26.6% वृद्धि के साथ 350.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.21% की बढ़ोतरी के साथ 8.6% हो गया।
दूसरी तरफ बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 725.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 730.90 रुपये पर खुला और 706.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 3.05 बजे टीवीएस मोटर के शेयरों में 16.90 रुपये या 2.33% की कमजोरी के साथ 708.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख