शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की अक्टूबर बिक्री में 3% बढ़त दर्ज

अक्टूबर 2016 की तुलना में अक्टूबर 2017 में भारतीय वाहन निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की कुल बिक्री में 3% वृद्धि दर्ज की गयी।

हिंदुजा ग्रुप की स्वामित्व वाली कंपनी ने 12,534 वाहनों के मुकाबले 12,914 वाहन बेचे। कुल बिक्री में से की हल्के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2,959 इकाई से 29% बढ़ कर 3,804 इकाई रही, जबकि मध्य और भारी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 9,575 इकाई से 5% गिर कर 9,110 इकाई रह गयी। दूसरी ओर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 130.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 131.90 रुपये पर खुला। कारोबार के बीच में इसका उच्च स्तर 132.75 रुपये और निचला स्तर 125.50 रुपये का रहा। अंत में यह 4.45 रुपये या 3.40% की कमजोरी के साथ 126.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख