शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : वेदांत, हीरो मोटोकॉर्प, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और अपोलो टायर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें वेदांत, हीरो मोटोकॉर्प, पावर ग्रिड और अपोलो टायर्स शामिल हैं।

वेदांत - वेदांत आज जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
भारती एयरटेल - कंपनी टेलीसॉनिक नेटवर्क को ऑप्टिकल फाइबर व्यापार का हस्तांतरण करेगी।
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी का तिमाही लाभ 0.6% की मामूली बढ़त के साथ 1,010.5 करोड़ रुपये रहा।
एनबीसीसी - एनबीसीसी को पुननिर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
पावर ग्रिड - कंपनी आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
जीओसीएल - कंपनी को कोल इंडिया से थोक विस्फोटकों की आपूर्ति के लिए 322 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
अपोलो टायर्स - टायर निर्मात कंपनी का मुनाफा 259.5 करोड़ रुपये से घट कर 140.2 करोड़ रुपये रह गया।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक - बैंक ने कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में जनरल इंश्योरेंस बिजनेस के लिए चोलमंडलम एमएस के साथ एक समझौता किया।
ग्लेनमार्क फार्मा - ग्लेनमार्क फार्मा आज 2017 की सितंबर में समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
टीवीएस मोटर - कंपनी की अक्टूबर बिक्री साल दर साल आधार पर 3% बढ़ी।
टेक महिंद्रा - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 798.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 836 करोड़ रुपये रहा।
ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन - केंद्र सरकार ने कंपनी में पूरी 73% हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया।
भारत रोड नेटवर्क - भारत रोड नेटवर्क चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
महिंद्रा हॉलिडेज - इसके तिमाही राजस्व में 6% और लाभ में 3% गिरावट आयी।
सोलर इंडस्ट्रीज - कंपनी को कोल इंडिया से 1,143 करोड़ रुपये का ठेका मिला। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख