शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के मुनाफे में मामूली बढ़त, शेयर कमजोर

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के मुनाफे में 0.6% की मामूली बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 1,004.2 करोड़ रुपये के मुकाबले हीरो मोटोकॉर्प ने 1,010.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। इस दौरान प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी की शुद्ध आमदनी 7,796.2 करोड़ रुपये से 7.3% की वृद्धि के साथ 8,362 करोड़ रुपये, एबिटा 6.3% अधिक 1,455.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 17.6% के मुकाबले 17.4% रहा। इसके बाद बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3,816.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 3,745.05 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे यह 61.65 रुपये या 1.61% की कमजोरी के साथ 3,754.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख